फर्रुखाबाद। डॉक्टर की कार की टक्कर से घायल महिला काे बरेली में भर्ती किया गया है। भाई ने कार के चालक पर रिपोर्ट लिखाई है। वहीं कार पुलिस की पकड़ से दूर है।
शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाने के गांव चौरसिया निवासी कृष्णमुरारी पाठक पत्नी रचना पाठक (47) के साथ दवा लेने आए थे। मसेनी चौराहे से दवा लेने के बाद बढ़पुर मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। आवास विकास में एक डॉक्टर की कार ने टक्कर मार दी। महिला को आसपास के लोगों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कादरीगेट थाने के मोहल्ला राजीव गांधीनगर निवासी राहुल दीक्षित ने बताया कि बहन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।