फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाई

Tue, 13 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मामा ने ससुरालीजनों पर भांजी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक मायके वाले घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी संध्या पत्नी आशीष ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे घर के कमरे में लगे लोहे के पाइप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घर में मौजूद चचिया सास पुष्पा ने बताया कि संध्या मानसिक रोगी थी और उसका इलाज चल रहा था। उसने खाना खाया और छत पर कमरे में चली गई। जब वह नीचे उतरकर आई तो वह ऊपर पहुंची वहां बहू संध्या फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इस पर  चीखने-चिल्लाने लगी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौंके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना संध्या के मायके में दी। चचिया सास ने बताया कि सास रविवार को दवा लेने इलाहाबाद गई हैं। वह अपने साथ चार वर्षीय नाती पार्थ को भी ले गईं। संध्या का पति आशीष भी तीन दिन से घर नहीं आया। वहीं ससुर राजकपूर अपनी कपड़ेे की दुकान पर थे।

घटना की जानकारी मिलने पर संध्या के मामा अरविंद निवासी मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा मौके पर पहुंचे। भांजी का शव देखकर वह रोने लगे। उन्होंने बताया कि उनके बहनोई राजेश गुप्ता निवासी अल्लापुर जनपद बदायूं ने अपनी पुत्री संध्या का विवाह जून 2011 में आशीष के साथ किया था। एक माह बाद शुक्रवार को ही संध्या वापस मायके से ससुराल आई थी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया ससुरालीजन भांजी को आए दिन परेशान करते थे। महिला के फंासी लगाने की सूचना पर सीओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली हैं। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें