फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 07 Mar 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के गांव शेखपुर खजुरी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बिचवानी की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सीओ की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

गांव शेखपुर खजुरी निवासी अनीस कुमार की पत्नी जूली (25) बृहस्पतिवार रात परिजन के साथ गुझिया बनाने के बाद पति के साथ सो गई। रात करीब दो बजे संदिग्ध हालात में पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे लटकी पाई गई। परिजनों के मुताबिक, फंदा खुलने पर वह जब बेड पर गिरी, तब पास में लेटे पति की नींद खुली। ससुरालीजन निजी अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव चौरसिया मझोला निवासी जूली के भाई सनी ने बताया कि घटना होने के बाद ससुरालीजन ने सूचना तक नहीं दी। शादी कराने वाले दलवीर सिंह ने फोन कर बताया। तब वह लोग पहुंचे। आरोप लगाया कि बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। परिजन ने मारपीट कर हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, दरोगा लक्ष्मण सिंह, सीओ अजय वर्मा और प्रभारी तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) सनी कनौजिया पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। भाई ने बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 2023 को हुई थी। दो साल का पुत्र लक्ष्य और आठ माह की पुत्री जाह्नवी है। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने सूचना दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

पत्नी लगाती रही फंदा, पास में लेटे पति को भनक नहीं
परिजनों के मुताबिक जूली और उसका पति अनीश एक ही कमरे लेटे थे। ऐसे में पत्नी छत के कुंडे में फंदा लगाती रही और पति को पता न चला यह संदेह की ओर इशारा करता है। मायके वालों का कहना है कि सभी ससुरालियों की साजिश के तहत हत्या की गई है।
ससुरालियों व मायके वालों में हुई मारपीट
बहन का शव ससुराल में पड़ा देख मायके वाले आग बबूला हो गए। बताते हैं कि गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। हालांकि कुछ रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों ने बात बढ़ने से पहले ही मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें