फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिंदा वृद्धा को मृत दिखा विधवा पेंशन रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक के कीरतपुर गांव की 75 वर्षीय रामा देवी पत्नी स्व. प्रेम सागर बाथम की विधवा पेंशन मृत दिखाकर बंद कर दी गई। वृद्धा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से शिकायत की।
विज्ञापन


रामा देवी ने बताया कि वह जीवित हैं और पेंशन ही उनकी आजीविका का एकमात्र जरिया है। तत्कालीन सचिव ने बिना जांच किए उन्हें मृत दिखाकर गलत रिपोर्ट लगाई थी। इससे उनकी पेंशन रुक गई। अधिवक्ता अशोक कटियार ने भी जिलाधिकारी से मिलकर वृद्धा की शिकायत का समर्थन किया। वृद्धा ने झूठी रिपोर्ट लगाने वाले सचिव पर कार्रवाई और पेंशन चालू करने की मांग की। जिलाधिकारी ने जांच कर पात्रता के आधार पर पेंशन दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें