कामयमगंज/शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो अलग-अलग स्थानों पर एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।
शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला शेरवानी टोला निवासी मोरकली(52) को दो दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार दोपहर हालत बिगड़ने पर परिजनों ने फर्रुखाबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पुत्र शेर सिंह, रक्षपाल, रामू, राजू का रो-रो कर बुरा हाल था।
कायमगंज ब्लॉक के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी समीर के सात माह के पुत्र हसन को चार दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा था। शनिवार देर रात उसकी हालात बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।