फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंखे मे उतरे करंट से महिला की मौत

Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। पंखे में आ रहे करंट से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव देखकर परिजन बिलखने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी आदेश की पत्नी ललिता (40) शुक्रवार सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। महिला ने आंगन में रखे पंखे को हटाकर झाड़ू लगाने का प्रयास किया तो पंखे में उतरे करंट से महिला को करंट लग गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। परिजन आनन फानन महिला को सीएचसी कायमगंज ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र शिवम, सचिन व दो पुत्रियां कोमल, सुरभि हैं। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें