फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एलएलबी परीक्षाएं स्थगित, अब चार जुलाई से पेपर

Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की एलएलबी व बीएएलएलबी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। अब चार जुलाई से परीक्षा शुरू होगी। जबकि दो जून को होने वाला बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का अंतिम पेपर यथावत रखा गया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में जारी आदेश काॅलेजों में आ गया। आदेश में कहा गया है कि एलएलबी व बीएएलएलबी परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। बीएएलएलबी के द्वितीय, छठे व दसवें सेमेस्टर के पेपर चल रहे थे। अन्य परीक्षाएं तीन जून से होनी थीं। अब विधि पाठ्यक्रम की सभी परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार एलएलबी में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा अब चार जुलाई से सुबह आठ से 11 बजे की पाली में होगी। चतुर्थ सेमेस्टर की पांच जुलाई से आठ से 11 बजे व छठे सेमेस्टर की परीक्षा चार जुलाई से दोपहर दो बजे से 5 बजे की पाली में होगी। आरपी काॅलेज परीक्षा केंद्र के वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ एसबी सागर ने बताया कि बीएएलएलबी में द्वितीय सेमेस्टर के पेपर चार से नौ जुलाई, चतुर्थ सेमेस्टर के पांच से 16 जुलाई, षष्ठम सेमेस्टर के चार से नौ जुलाई, अष्ठम सेमेस्टर के पांच से 12 जुलाई व दसवें सेमेस्टर के पेपर चार से 14 जुलाई तक होंगे। सह केंद्राध्यक्ष डॉ एपी चौरसिया ने कहा कि बीएड का दो जून को होने वाला पेपर निर्धारित समय पर ही संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें