फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला की मौत, गलत इलाज का आरोप, हंगामा

Sat, 28 Feb 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-11 राखी कश्यप। फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मसेनी सड़क स्थित कुलवंती अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इटावा निवासी राखी कश्यप (28) की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है, जबकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




इटावा थाना ऊसराहार के गांव महौरी निवासी शिवकांत कश्यप की पत्नी राखी (28) ने आठ दिन पूर्व शहर के मसेनी स्थित कुलवंती हॉस्पिटल में सामान्य प्रसव से बेटे को जन्म दिया था। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें दोबारा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में कर्मचारियों द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद राखी की हालत बिगड़ गई। शुक्रवार सुबह राखी के मुंह से झाग निकलने पर डॉक्टर ने उन्हें आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल ले जाने को कहा।
कादरीगेट थाने के मोहल्ला डिग्गीताल निवासी राखी के भाई अभिषेक कश्यप ने बताया कि वहां एक लाख रुपये मांगे गए, जिसमें से 15 हजार रुपये जमा करने के बाद शेष की व्यवस्था करने गए, लेकिन वापस लौटने तक उनकी बहन की सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद परिजन शव लेकर कुलवंती अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। अभिषेक ने आरोप लगाया कि कर्मियों के गलत इलाज के कारण उनकी बहन की मौत हुई है। पति ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने अपनी टीम के साथ कुलवंती अस्पताल में भर्ती सात मरीजों को अन्यत्र स्थानांतरित कराया और अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल संचालक सुदीप सिंह ने बताया कि महिला का रक्तचाप बढ़ा था। ऑक्सीजन कम हो रही थी। गहन चिकित्सा इकाई की जरूरत की सलाह दी, मगर वह नहीं ले गए।
उसे दिल का दौरा आने की आशंका है। पोस्टमार्टम में सब कुछ सामने आ जाएगा। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें