अमृतपुर। खेत में घास काटने गई मानसिक रूप से बीमार एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। पति ने एसपी से पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 18 सितंबर को खेत में घास काटने गई थी। पति का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने पत्नी को अकेला देखकर दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार पर पहुंचे भतीजे ने महिला को बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर आरोपी पर कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर पीड़ित महिला का पति एसपी से मिला।
थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। घटना से संबंधित कुछ वीडियो प्रकाश में आए हैं। इसकी जांच करवाई जा रही है। आरोपों की भी जांच की जा रही है।