फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पिंक व दो मॉडल बूथ बनाए गए, महिला कर्मचारी होंगी तैनात

विज्ञापन
फर्रुखाबाद ः नगरपालिका कायमगंज में सजाया गया पिंक बूथ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत रविवार को सुबह 469 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दो पिंक बूथ व दो मॉडल बूथ तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में रविवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस बार करीब 391944 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। विधानसभा में 314 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 469 बूथ हैं। निर्वाचन कार्यालय की जानकारी के अनुसार शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी पूरी है।
कायमगंज में नगरपालिका व विद्या मंदिर डिग्री कालेज में एक बूथ पिंक व तहसील व जिला पंचायत जूनियर स्कूल के एक-एक बूथ को मॉडल बनाया गया है। पिंक बूथ पर तैनात मतदान कर्मी महिला ही होंगी और पिंक ड्रेस में होंगी।
विज्ञापन

इन बूथों को गुब्बारे, झालर से मुख्य द्वार से लेकर बूथ तक सजाया गया है। पिंक बूथों पर बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के लिए हेल्पर लगाए गए हैं। ये उन्हें बूथ तक ले जाने में मदद करेंगे। व्हील चेयर की व्यवस्था होगी। पानी की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें