फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी के घर दो घंटे के भीतर 12 लाख की चोरी

Mon, 01 Aug 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवार के लोग रात 9:30 बजे  गमी में शामिल होने गए और दो घंटे बाद लौटे तो चोरों ने घर से नगदी सहित करीब 12 लाख के जेवर चोरी कर निकल गए।
विज्ञापन



 कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी काली तलैया निवासी मंजू देवी अपने बेेटे अंकित और शुभम तिवारी के साथ रहती हैं। अंकित स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। रविवार की रात करीब 9.30 बजे मंजू, अपने छोटे बेटे शुभम तिवारी के साथ शहर कोतवाली के मोहल्ला लोहाई रोड पर हुई गमी में गई थीं। शुभम ने मकान के कमरों और मेनगेट में ताला लगा दिया था।

इस बीच चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए। चोरों ने जीने के पास वाले चैनल में लगे ताले को तोड़ दिया। एक चोर छत पर चला गया और एक चोर ने रोशनदान को खोलकर अंदर जाने के बाद मुख्यगेट को खोल दिया। फिर दोनों कमरों के ताले तोड़ अलमारी और अटैचियों को खोलकर वहां से सोने-चांदी के जेवर और नगदी निकाल लिए ।
विज्ञापन


सामान समेटने के बाद चोर मकान के पीछे वाले गेट को खोल कर भाग निकले। रात करीब 11.45 बजे शुभम तिवारी घर पहुंचा और मेनगेट के तालों को खोलकर अंदर गया। इस दौरान उसकी नजर जीने वाले चैनल पर पड़ी तो उसका ताला टूटा मिला। कमरे में गया तो सामान बिखरा था। शुभम ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी कोतवाल रजनेश सिंह चौहान ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मंजू देवी ने मामले की तहरीर दी। इसमें करीब 12 लाख के जेवर और 30 हजार रुपये नगदी चोरी होना बताया गया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें