फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से 85 हजार रुपये निकाले

Fri, 25 Jul 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ग्रामीण के खाते से युवक ने फर्जी हस्ताक्षर कर 85 हजार रुपये निकाल लिए। निकासी की जानकारी पर पीड़ित ने बैंक पहुंच शाखा प्रबंधक को जानकारी दी। मिलान कराने पर हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। शाखा प्रबंधक ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अनूप कुमार तिवारी ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शाखा में दरौरा निवासी रोहित कुमार का बचत खाता संचालित है। 31 अगस्त 2024 को रोहित ने उसे एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमे कहा था कि 22 फरवरी 2024 को उसके खाते से किसी ने 85 हजार रुपये फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिए। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर नकदी आहरण पर्ची को निकलवाया तो उसमें रोहित कुमार के हस्ताक्षर कर रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई।

उन्होंने खाता खुलवाते समय व नगदी निकासी समय के हस्ताक्षर का हैंड राइटिंग एंड फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट से मिलान कराया तो वह अलग- अलग पाए गए। तब उन्हें प्रतीक हुआ कि खाता धारक के खाते से किसी अज्ञात द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले गए। उन्होंने तीन मार्च को थानाध्यक्ष व पांच मार्च को पुलिस अधीक्षक को डाक के माध्यम से पत्र भेजा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें