श्री सूर्य नारायण धर्मार्थ ट्रस्ट के बैनर तले 17 जनवरी को शुुरू होने
वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान
कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित
श्री सूर्य नारायण शिव मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को
संबोधित करते हुए व्यवस्थापक मनोज शुक्ल ने कहा कि गुरुदेव
जगन्नाथ
की देखरेख में 17 से 24 जनवरी तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन
होगा। उन्होंने कहा कि यज्ञाचार्य योगेश भारद्वाज के नेतृत्व में विद्वान
पंडितों की टीम यज्ञ कराएगी। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को सुबह 9 बजे कलश
यात्रा निकलेगी। 17 से 24 जनवरी तक सुबह 6.30 बजे सूर्य भगवान को अर्ध्य, 8
बजे वेदपाठ, वेदी पूजन और सहस्त्रार्चन आरती विद्वान पंडितों द्वारा कराई
जाएगी।
दूसरे सत्र में यज्ञ आहुति, सूक्त पुरुष, सूक्त पाठ के साथ
आरती पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा प्रतिदिन सायं 6 से 8 बजे
तक श्रीमद्भागवत कथा भी होगी। 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के साथ
महायज्ञ का समापन होगा। दोपहर 2 बजे भंडारा होगा। इस अवसर पर अरविंद
दीक्षित, कृष्ण मुरारी आचार्य, मनोज कुमार शास्त्री, प्रभुनंदन मिश्र और
आदेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।