फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से महिला सहित पांच की मौत

Sun, 28 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड अटैक से युवती सहित चार की मौत हो गई। हालांकि इन मामलों में पुलिस अथवा प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई है। अमृतपुर में वृद्धा की सर्दी से मौत हो गई और प्रशासन को भी सूचना दी गई। प्रशासन ने हर बार की तरह बीमारी से मौत बताकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला पटवन गली निवासी नगर पालिका के पूर्व अधिशाषी अधिकारी 70 वर्षीय महेश चंद्र वर्मा व बजरिया निवासी 55 वर्षीय अध्यापक राकेश श्रीवास्तव की शनिवार देर रात हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शनिवार को अत्यधिक सर्दी से इनकी मौत होना बताया जा रहा है। वहीं रविवार सुबह पटवनगली निवासी भाजपा नेता अजीत राजपूत के छोटे भाई इंद्रजीत की 24 वर्षीय पत्नी छाया सुबह 8.30 बजे बाथरूम में नहा रही थीं।

यह काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। सास ने बहू को आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज न आने पर उन्होंने झांक कर देखा तो छाया बाथरूम में अचेत पड़ी थी। उन्होंने पति श्रीराम वर्मा और अजीत राजपूत  को सूचना दी। छाया को दरवाजा तोड़कर  बाहर निकाला गया। यह छाया को सीएचसी लेकर गए।
विज्ञापन


यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने मौत का कारण  हृदय गति रुकना बताया। परिजनों ने बताया कि  शीत लहर के दौरान ठंडे पानी से नहाने के कारण मौत हुई है।

अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा निवासी मोहम्मद इदरीश की पत्नी मुन्नीदेवी (75) शनिवार रात करीब 11 बजे कमरे के बाहर निकलीं। कड़ाके की सर्दी होने से वह कंपकंपाकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन डाक्टर के पास लेकर गए तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका के पुत्र पप्पू ने मां की सर्दी से मौत की जानकारी राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार को दी। वह तहसीलदार संजीव ओझा के साथ जांच करने घर पहुंचे। मौत का कारण जानने के लिए तहसीलदार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। परिजनों ने शव का दाहसंस्कार कर दिया। मृतका के पुत्र पप्पू ने बताया कि मां की सर्दी लगने से मौत हुई है। वहीं तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला की वृद्धा बीमार थी। उसकी बीमारी के कारण मौत हुई है।

सर्दी लगने से मौत नहीं हुई है। डीएम एनकेएस चौहान व सीएमओ डा. राकेश कु मार ने बताया कि अमृतपुर में मुन्नी देवी की मौत सर्दी लगने से नहंी हुई। मुन्नी देवी बीमार थीं। इनका आगरा में इलाज चल रहा था। इनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है।

उधर, जिला हरदोई थाना हरपालपुर के गांव नगरिया कट्टर निवासी सावंत सिंह (50) शनिवार की रात अपने खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। इन्हें  बेहोशी की हालत में रविवार सुबह परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।  यहां  डा. प्रदीप सिंह ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोग यहां से शव लेकर घर चले गए। मृतक की पत्नी राजकुमारी का कहना था कि पति खेत की रखवाली करने गए थे। जब वह सुबह घर पर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग खेत पर पहुंचे जहां वे मृत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें