शराब की दुकानें लेने में कारोबारियाें की दिलचस्पी नहीं है। शायद इसी कारण
19 शराब की दुकानाें व मॉडल शॉप के लिए किसी ने आवेदन ही नहीं किया। इनके
लिए दोबारा से आवेदन मांगे गए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में
दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गईं। इसमें 22 दुकानों का आवंटन किया
गया।
देसी शराब की 17 दुकानाें का आवंटन होना है। 8 दुकानाें के लिए ही
आवेदन किए गए थे। इन्हें आवंटित कर दिया गया। 9 दुकानें आवंटित होने से
बाकी रह गईं। विदेशी शराब की 24 दुकानें आवंटित की जानी हैं। इनमें से 14
के लिए ही आवेदन किए गए थे। इनका आवंटन लॉटरी से कर दिया गया। विदेशी मदिरा
की 10 दुकानें आवेदन न आने से आवंटित नहीं हो पाईं। एक माडल शॉप का आवंटन
होना है।
इसके लिए भी कोई आवेदन नहीं हुआ। इनके आवंटन के लिए दोबारा से
आवेदन मांगे गए हैं। 16 फ रवरी तक दुकानाें के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
18 फरवरी को आवंटन के लिए लॉटरी डाली जाएगी। यहां डीएम एनकेएस चौहान ने कहा
कि दुकान खोलने के लिए सड़क पर अतिक्रमण न किया जाए। अतिक्रमण मिलने पर
उसे ढहा दिया जाएगा। यहां एसपी विजय यादव, एडीएम मनोज सिंघल,सहायक आबकारी
आयुक्त एके शुक्ला,पर्यवेक्षक दिनेश चंद्र कटियार मौजूद रहे।