इस बार से बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राआें को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट
का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। विकलांग व दृष्टिबाधित परीक्षार्थियाें को तय
समय के अलावा 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा में रहेंगे।
हाईस्कूल व
बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो रही हैं। सुबह की पाली 7.30 बजे से
10.45 बजे व सायं पाली की परीक्षाएं दोपहर बाद 2 बजे से 5.15 बजे तक
चलेंगी। डीआईओएस भगवत पटेल ने परीक्षा केंद्राें को प्रश्नपत्राें के
कार्टन कड़ी सुरक्षा में रखने का आदेश जारी किया है। उन्हाेंने बताया कि
कें द्र चौकीदार व चतुर्थश्रेणी कर्मचारियाें की ड्यूटी 24 घंटे लगाना तय
करें।
ड्यूटी समाप्ति के बाद जाने वाला कर्मचारी आने वाले को प्रश्नपत्र
सुरक्षित रहने के प्रमाण पत्र के साथ प्रभार सौंपकर जाएगा। इसके लिए एक
पंजिका तैयार की जाएगी। इसमें एक कर्मचारी से दूसरे को चार्ज हस्तांतरण का
रिकार्ड रखा जाएगा। परीक्षा केें द्राें पर प्रश्नपत्र सुरक्षित रखवाए जाने
की जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन के प्रभारियाें को भी दी जाएगी। डीआईओएस
ने कहा कि प्रश्नपत्र रखने से पहले कमरे की सुरक्षा के बारे में भी केंद्र
जांच कर लें।
प्रवेश पत्र के नाम वसूली हुई तो एफआईआर
कालेजाें
ने प्रवेश पत्र देने के नाम पर छात्र-छात्राआें से पैसा वसूला तो एफआईआर
दर्ज कराई जाएगी। डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि कालेज प्रवेश पत्र के नाम पर
वसूली न करें। जिस प्रवेश पत्र में परीक्षार्थी का चित्र न हो तो उसमें
फोटो चस्पा कर प्रमाणित कर दें।
बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं
परीक्षा
केंद्राें के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा की समाप्ति तक
बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेंगे। इन्हें परीक्षा अवधि में
किसी का अवकाश स्वीकृत न करने के लिए भी कहा गया है।
परीक्षा के लिए 700 होमगार्ड की मांग
बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सकुशल संपन्न कराने के लिए होमगार्डों की
डिमांड जिला कमाडेंट से की गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने
कमर कस ली है। पुलिस ने अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखने की कवायद
शुरू की है।
फोर्स के साथ ही होमगार्ड को लगाने के लिए एएसपी रामभवन
चौरसिया ने जिला होमगार्ड कमाडेंट से केंद्रों पर तैनात करने के लिए 700
होमगार्डों की डिमांड की है। कई केंद्रों पर होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई
जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूपरेखा तैयार कर ली है। जिले में बोर्ड
परीक्षा के लिए 82 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 48,795 छात्र छात्राएं
परीक्षा देंगी। इसके अलावा सेंट्रल जेल भी एक केंद्र बनाया गया है। यहां
पर इंटर के चार और हाईस्कूल के 10 कैदी परीक्षा देंगे।
82 केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र
बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र बंडलों को एक दिन में ही जिले के सभी परीक्षा
केंद्रों पर बंटवा दिया गया। बंडल पहुंचाए जाने के लिए सात वाहन लगाए गए
थे। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन
पर प्रश्नपत्रों को पहुंचाने की जिम्मेदारी डीआईओएस को दी गई थी। सोमवार को
डीआईओएस भगवत पटेल जीआईसी इंटर कालेज फतेहगढ़ पहुंचे। उन्होंने सात वाहनों
के माध्यम से यहां रखे प्रश्न पत्रों को सभी परीक्षा केंद्रों पर भिजवाने
की प्रक्रिया शुरू करवाई।
इस दौरान जीआईसी इंटर कालेज में भारी संख्या में
पुलिसबल भी तैनात रहा। प्रश्नपत्रों के बंडलों को पहुंचाने की जिम्मेदारी
में लगे विनय अग्निहोत्री ने बताया कि राजेपुर ब्लाक के महात्मा गांधी इंटर
कालेज में प्रधानाचार्य के न आने पर दो घंटे तक गाड़ी लगी रही। करीब दो
घंटे बाद महात्मा गांधी इंटर कालेज से आए कर्मचारी को उन्होंने प्रश्नपत्र
के बंडल सौंप दिए। बंडलों को ले जाने वाली गाड़ियों पर दो सशस्त्र सिपाही,
दो राजकीय विद्यालय के शिक्षक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाए गए थे।
दो संकलन केंद्र बने
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में दो संकलन केंद्र बनाए गए हैं। एक संकलन
केंद्र सीपीवीएन इंटर कालेज कायमगंज और दूसरा जीआईसी फतेहगढ़ को बनाया गया
है। कायमगंज संकलन केंद्र पर रामदर्शिनी राजकीय इंटर कालेज भटासा के सहायक
अध्यापक ब्रजेंद्र सिंह और रमाकांत गंगवार की तैनाती की गई है।
जीआईसी
फतेहगढ़ संकलन केंद्र पर 58 विद्यालय और सीपीवीएन इंटर कालेज कायमगंज संकलन
केंद्र पर 24 केंद्रों की कापियां जमा होंगी। यशोदा देवी बालिका इंटर
कालेज हरदुआ, महिपाल शास्त्री इंटर कालेज बबना, रामस्वरूप सावित्री देवी
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परतापुर शमसाबाद को सीपीवीएन इंटर कालेज कायमगंज
संकलन केंद्र से हटाकर जीआईसी फतेहगढ़ संकलन केंद्र में जोड़ दिया है।
नकल रोकने को बनाए गए पांच उड़नदस्ते
नकल विहीन बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग कड़े कदम उठा रहा है। इसके लिए जिले में पांच उड़नदस्ते बनाए गए हैं।
जिले
में परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए
शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। सोमवार को नकल रोके जाने के लिए जिले में
पांच उड़नदस्ते बनाए गए हैं।
इनका प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत
पटेल, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी योगराज सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी मधु
शर्मा, प्रधानाचार्य राजीव गंगवार और प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह को
बनाया गया है। इनके दिशा-निर्देशन में उड़नदस्ता टीम विद्यालयों में नकल
पकड़ने जाएगी।