फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीसीटीवी में दिखा जंगली जानवर, तेंदुआ की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सोलह दिन पहले तेंदुआ के हमले से 14 लोगों के घायल होने के बाद फिर झौनी नगला में सीसीटीवी फुटेज में जंगली जानवर दिखा है। तेंदुआ की आशंका होने पर वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज को देहरादून भेजा गया है। जंगली बिल्ली होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव नूरपुर के मजरा झौनी नगला पुलिया के पास एक जूनियर हाईस्कूल है। वहीं एक मकान में रह रही महिला ने बुधवार की सुबह तेंदुआ की शक्ल का जानवर दिखने की शिकायत की। इसके बाद मकान में लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया, तो रात एक बजे के करीब एक तेंदुआ की शक्ल का जानवर दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना पर थाना पुलिस और वन दरोगा राहुल सक्सेना, अमित, वन रक्षक सचिन आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया। इसके बाद खेतों में पंजे के निशान भी देखे। स्थानीय टीम के कर्मचारी किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंचे। तेंदुआ का बच्चा और जंगली बिल्ली होने की आशंका व्यक्त की।
बता दें कि नौ दिसंबर की तड़के इसी स्थान पर आए तेंदुआ की घेराबंदी करने पर आसपास गांवों के करीब 14 लोग घायल हुए थे। इसके बाद कानपुर से आई डॉट टीम ने बघार नाले में छिपे बैठे तेंदुआ को बेहोश करके पिंज़ड़े में बंद किया था। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

डीएफओ प्रत्यूष कटियार ने बताया कि वन दरोगा राहुल तेंदुआ और सांप पकड़ने की ट्रेनिंग ली हैं। सीसीटीवी फुटेज और पंजे के निशान देहरादून भेजे हैं। वहां से रिपोर्ट आने पर सच का पता चल जाएगा। फिलहाल टीम को जांच के लिए मौके पर रोका गया हैै। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें