फर्रुखाबाद। खाद का व्यापार कराने के बहाने कुछ जालसाजों ने 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। रुपये मांगने पर आरोपियों ने मुकदमा लिखाने की धमकी दी। समझौते के बहाने घर में घुसकर मारपीट कर पत्नी से छेड़छाड़ की। यही नहीं 10 लाख रुपये के जेवर भी लूटकर ले गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मऊदरवाजा थाने के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कंपिल थाने के गांव कुंवरपुर खास के मजरा शिवपुर निवासी राजकुमार, कौशलेंद्र, राघवेंद्र, सुशीला देवी व गंगा सहाय के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया । कहा कि उनकी राजकुमार से 18 सालों से जान पहचान थी। वह गांव में खाद का काम कर रहा था। वह 2020 में उसकी दुकान पर घूमने गया। उसने खाद का काम करने की बात कही तो 17 अगस्त 2021 को कागजात और बैंक ऑफ इंडिया के तीन चेक दे दिए।
आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में अलग फर्मों में 30 हजार, 2.16 लाख, चार लाख रुपये और 19 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। कहा कि खाद का लाइसेंस मिल गया है, अब एजेंसी के लिए रुपये की व्यवस्था करें। 25 मई 2021 को पांच लाख रुपये, 15 हजार , 65 हजार, 1.70 लाख रुपये अलग-अलग दुकानों के खातों में भेजे। कुल 18.08 लाख 550 रुपये का दुरुपयोग किया। जब तकादा किया, तो धमकी दी। आरोपी दो जुलाई 2024 को उनके घर आए और समझौते की बात कही। मना करने पर उसकी पत्नी को पकड़कर मारपीट कर अश्लील हरकतें कीं। आरोपी 10 लाख के जेवरात भी ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला