फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेत गए किसान पर जंगली जानवर का हमला, घायल

Thu, 19 Dec 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। खेत की रखवाली के दौरान किसान पर जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। इसके बाद घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर वन विभाग और पुलिस ने जांच की। ग्रामीणों ने रात में ही आसपास के खेतों को खंगाला, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चौकी महमदपुर निवासी रामऔतार (50) बुधवार शाम खेतों में फसल की रखवाली करने गए थे। घर लौटते समय रास्ते में गांव के ही रामपाल के ट्यूबवेल के पास खेत में शौच के लिए रुक गए। इसी दौरान एक जंगली जानवर ने उनपर अचानक हमला कर दिया। जिससे वह चेहरे और पीछे की ओर लहूलुहान हो गए।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। खूंखार जंगली जानवर होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तमाम ग्रामीणों के साथ खेतों में खोजबीन की। घटनास्थल का जायजा भी लिया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ दिन पहले तेंदुए के हमले से मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में 14 लोग घायल होने की घटना के बाद से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

-
वन दरोगा को मौके पर भेजा गया था। पुलिस के साथ जांच पड़ताल की। शायद सियार ने किसान को घायल किया है। अन्य कोई भी वन्य जीव क्षेत्र में नहीं है। फिर भी जांच की जा रही है। - राजेश कुमार, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें