फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में पत्नी व साले पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तीन लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर पत्नी ने अपने भाई से मिलकर पति को विषाक्त पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जब मुकदमा नहीं लिखा, तो बहन ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पांच माह बाद कोतवाली में पत्नी और साले पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला आंबेडकर नगर नरकसा निवासी राकेश की पत्नी लक्ष्मी देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि अंगूरीबाग निवासी उनके भाई गनेश पुत्र राजाराम का विवाह कमालगंज के गांव कटुआपुर निवासी विनीता पुत्री स्व. हरिराम के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही विनीता और परिजन भाई को परेशान करने लगे। 18 जुलाई को भाई गनेश ने उसके घर आकर बताया कि वह अपनी पत्नी विनीता से मिलने उसके भाई बलवीर निवासी जयनरायन वर्मा रोड पीडब्ल्यूडी स्थित आवास पर गया था। वहां पत्नी और साले से विवाद हो गया। चलने पर दोनों ने जबरन उसे खाना खिला दिया। इसके बाद भाई को उल्टियां होने लगीं। लक्ष्मी ने अपने पति और मोहल्ले के लोगों संग भाई गनेश को आंबेडकर नगर नरकसा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने गनेश को मृत घोषित कर दिया। पीड़िता लक्ष्मी ने भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली, एसपी के यहां भी गई, मगर किसी ने नहीं सुनी। लिहाजा कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में भाई गनेश की पत्नी विनीता और भाई बलवीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें