फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। फुफेरे भाई की शादी में आए किशोर की गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे बाद शव को निकाला जा सका।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद थाना ठठिया क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी श्यामू कुमार शुक्रवार को पत्नी सपना व पुत्र सुंदरम (15) के साथ कस्बे के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी बहनोई दिनेश कुमार के घर उनके पुत्र राहुल की शादी में आए थे। शादी के बाद रविवार को दंपती घर चले गए। सुंदरम फूफा के घर रुक गया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे सुंदरम दो साथियों के साथ जंजाली नगला गांव के पास स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथी किशोर ने शोर मचाया।
विज्ञापन

इसके बाद घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर दिनेश परिजन व रिश्तेदारों के साथ गंगा घाट पर पहुंचे। जानकारी पर दरोगा जितेंद्र पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व गोताखोरों ने गंगा में किशोर की तलाश शुरू की। खोजबीन कर तीन घंटे बाद उसके शव को गंगा से बाहर निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के इनकार कर दिया। दरोगा अमित शर्मा ने शव का पंचनामा भरकर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें