फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर चला तो दिखा ब्रिटिशकाल का चोक नाला

विज्ञापन
शहर के बढ़पुर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन बूरा वाली गली से रामलीला गड्ढा तक बुलडोजर चला। केनरा बैंक के सामने जमींदोज हो चुका ब्रिटिशकाल का नाला मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे खुलवा दिया। नाले पर बने एक भवन स्वामी को दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही दो मंजिला इमारत पर बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े सात बजे बूरा वाली गली के पास नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। कई दुकानों के सामने फुटपाथ सड़क से ऊंचा कर दिया गया था। प्रशासन ने उसे तोड़ दिया। लालसराय में एक दुकान का रैंप हटाते वक्त शीशा टूट गया।
इस पर दुकानदार ने नाराजगी व्यक्त की। कई दुकानदारों ने नालियों में ईंटें लगाकर दुकानों की रैंप बना ली थी। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने ऐसे सभी निर्माण को भी हटवा दिया।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण हटाते हुए रामलीला गड्ढा से आगे केनरा बैंक के पास पहुंचे, तो वहां बुलडोजर ने जैसे ही रैंप पर पंजा मारा, तो वह काफी अंदर चला गया। ईंटें हटाने पर पता चला कि करीब 15 फीट गहरा ब्रिटिशकाल का नाला है। इस पर अधिकारियों ने नाले के ऊपर की करीब 20 मीटर दूरी तक की रैंप तुड़वा दी।
यही नहीं इसी नाले पर एक दो मंजिला मकान बना है। उसका आगे का करीब छह फीट हिस्सा नाले पर है। प्रशासन ने भवन स्वामी को दो दिन में दुकानें खाली करने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नाले को खुलवाया जाएगा। जहां भी पुराने नाले हैं, यदि पता चलेगा, तो उसे भी साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें