फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला

Mon, 07 Apr 2025 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। अतिरिक्त दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मारपीट के बाद महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। मामले में पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के मोहल्ला सीमांत नगर निवासी नाहिद बानो ने मझपुरवा निवासी पति मो इमरान, ससुर मुख्तयार, सास रूबी बेगम, देवर समीर व दो अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उसके परिजनों ने 11 मई 2022 को उसका निकाह मो. इमरान के साथ सामर्थ के अनुसार दान दहेज देकर किया था, लेकिन उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार व व्यापार के लिए दो लाख रुपये मांगने लगे। परिजनों ने दहेज देने की असमर्थता जताई।

इसकी जानकारी पर आरोपी ने उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद मायके वालों ने मझिया इकराम व रिश्तेदार कामरान, कमरुल आदि के साथ ससुराल में पंचायत की। आरोपी बिना अतिरिक्त दहेज के उसे रखने को तैयार नहीं हुए तो पिता ने आश्वासन दिया। कुछ महीने में वह गर्भवती हो गई। मांग पूरी न होने पर आरोपी दोबारा मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। 27 जनवरी को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पेट में लात मारने से उसके घर में ही मरा हुआ बच्चा हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह अपने मामा के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। 17 मार्च को आरोपी कार से नगला दाऊद आए और घर में घुसकर गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बचाने आए परिजनों को भी पीटा। ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें