फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मृत नानी के खाते से नाती ने निकाले रुपये, दो हिरासत में

Mon, 07 Apr 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मृतक मां के खाते में जमा रकम निकल जाने पर बेटी ने बैंक में जमकर हंगामा किया। सीसीटीवी फुटेज में हंगामा कर रही महिला का पुत्र अपनी सास के साथ खाते से रुपये निकालते दिखा। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राजाराम की पत्नी सोनकली की मौत 2020 में चुकी है। सोनकली के खाते में 78 हजार रुपये जमा थे। सोनकली का एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सोनकली की एक पुत्री कुसमा देवी की शादी मोहम्मदाबाद के ताजपुर में हुई है।
सोमवार को कुसुमा देवी गनीपुर जोगपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंची। यहां उन्होंने मृत मां का खाता दिखवाया। खाते में कोई भी धनराशि नहीं थी। इस पर उसने बैंक में हंगामा करना शुरु कर दिया। मामला बिगड़ता देख शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में हंगामा कर रही महिला का बेटा और उसकी समधन बैंक से रुपये निकालते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बताते चलें कि हंगामा कर रही महिला के बेटे सतेंद्र सिंह की शादी दौलतपुर स्थित अपनी ही ननिहाल में है। सास वीरावती रिश्ते में कुसुमा देवी की ताई हैं। सतेंद्र ने बताया उसने एक व्यक्ति की मदद से सास को नानी सोनकली बताकर बैक से तीन-चार बार में रुपये निकलवाए। जिसमें उसे मात्र 48 हजार रुपये मिले, 30 हजार रुपये निकलवाने वाले व्यक्ति ने ले लिए।
थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया बैंक में फर्जी तरीके से अंगूठा लगाकर महिला ने दामाद के सहयोग से रुपये निकाले हैं। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। बैंक की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें