फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ढोल-नगाड़ों से हुई अगवानी, बप्पा हरेंगे सबकी परेशानी

Tue, 26 Aug 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-26, आजाद नगर राधा भवन में गजानन को विराजमान करने के लिए सजाया जा रहा पंडाल।संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आखिर वो दिन आ गया, जिसका लोगों को साल भर से बेसब्री से इंतजार था। 27 अगस्त से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर मंगलवार को लोगों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। शहर से लेकर गांव तक गणेश महोत्सव की तैयारी में लोग जुटे थे। भगवान गणेश की मूर्तियों को लोग ढोल-नगाड़ों के साथ ले जा रहे थे। बुधवार से लोग भगवान गणेश जी की भक्ति में डूब जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर के सत्संग भवन में मंगलवार को पीतल के भगवान गणेश जी की प्रतिमा मंच पर विराजमान थी। कारीगर मंच को आकर्षक ढंग से सजाने में लगे थे। इसके साथ ही मंदिर परिसर को भी सजाया जा रहा था। मनीष मिश्र ने बताया कि 27 सितंबर को पूर्वाहन 11 बजे पूजन के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा विराजमान की जाएगी। इस दौरान कन्या भोज भी होगा। 28 से पांच सितंबर तक प्रतिदिन यज्ञ आयोजित किया जाएगा।
सुबह छह व रात साढ़े नौ बजे गजानन की आरती होगी। छह सितंबर को पांडेश्वरनाथ मंदिर की परिक्रमा कर विसर्जन होगा। मोहल्ला आजाद नगर, गढ़ी नवाब न्यामत खां, तलैया फजल इमाम और कांच वाला मंदिर नाला मछरट्टा आदि में भी लोग तैयारियों में जुटे थे। मिशन अस्पताल के पास भगवान गणेश जी की मूर्तियों को खरीदने के लिए लोगों की होड़ लगी थी। एक से लेकर आठ फीट तक की प्रतिमाएं लोग ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच ले जा रहे थे।
विज्ञापन





जिले में 164 स्थानों में विराजमान होंगे विघ्नहर्ता
- सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से की जाएगी निगरानी-एएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जिले में 164 स्थानों पर गणेश महोत्सव के आयोजन किए जाएंगे। गणेश पंडालों की सुरक्षा सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से कराई जाएगी। जिले को चार जोन व 14 सेक्टरों में बांटा गया है। पंडालों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने जाने के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को दिए हैं। 27 अगस्त से छह सितंबर तक गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर कोतवाली क्षेत्र 22, कादरीगेट थाना क्षेत्र में 24, मऊदरवाजा में 18, फतेहगढ़ में 19, कमालगंज में 07, जहानगंज में 12, मोहम्मदाबाद में 16, नवाबगंज में 06, कायमगंज में 31, कंपिल में 05 व शमसाबाद थाना क्षेत्र में पांच स्थानों पर गणेश महोत्सव के आयोजन होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं।
एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर जिले को चार जोन व 14 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक कंपनी पीएसी, छह क्यूआरटी, 500 रिक्रूट के साथ ही थानों व चौकी का फोर्स रहेगा। एलआईयू भी नजर रखेगी। पुलिस के रिक्रूट रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें