फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बरातियों ने ट्रक पर ईंट-पत्थर से किया हमला, चालक को पीटा

विज्ञापन
फोटो-1 इटावा-बरेली हाईवे पर गांव जैनापुर के पास ट्रक को घेरे खड़े बराती। स्रोत: वी​डियो ग्रैब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर गांव जैनापुर के पास ओवरटेक करने के दौरान साइड न देने को लेकर बस सवार बरातियों ने ट्रक पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। ट्रक के शीशे टूट गए। चालक को पीटकर घायल कर दिया। करीब आधे घंटे बराती हाईवे पर उपद्रव करते रहे। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद से हरदोई के शाहाबाद को मंगलवार रात बस से बरात जा रही थी। बस चालक ने राजेपुर थाना क्षेत्र में गांव गांधी के पास ट्रक को ओवरटेक किया। इस दौरान बस के चालक की ट्रक चालक से साइड न देने की बात कहने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद करीब दो किलोमीटर दूर गांव जैनापुर के पास बराती हाईवे पर बस रोक कर खड़े हो गए और ट्रक को घेर लिया। ईंट-पत्थर चलाकर ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। चालक ने विरोध किया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को बचाया। इसके बाद बराती चले गए। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ की। ट्रक फर्रुखाबाद से बरेली जा रहा था।
राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। उपनिरीक्षक आशुतोष पहुंचे थे लेकिन ट्रक चालक ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें