फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पानी टंकी का वॉल्व खराब, 700 घरों को नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पटवन गली स्थित पानी टंकी का वॉल्व खराब होने से नगर के करीब 700 घरों को पानी नहीं मिल सका। पालिका कर्मियों ने आनन-फानन में उसकी मरम्मत कर शाम की शिफ्ट में जलापूर्ति शुरू कर दी।
विज्ञापन


नगरपालिका ने पानी सप्लाई के लिए नगर को दो जोन में बांटा है। प्रथम जोन में पटवन गली स्थित पानी टंकी है। इस टंकी से करीब 2100 कनेक्शन नगर में थे। पानी की निर्बाध सप्लाई न मिलने से धीरे-धीरे 20 नए ट्यूबवेल लगा दिए गए। इस टंकी से अभी भी करीब 700 घरों में पानी सीधे आपूर्ति किया जाता है। गुरुवार सुबह टंकी का वॉल्व खराब हो गया। पालिका कर्मियों ने वॉल्व की मरम्मत की, इस दौरान टंकी में भरा कुछ पानी भी नालियों में बह गया। यह अच्छा हुआ कि टंकी भरने से पहले ही फाल्ट मिल गया। आनन-फानन में वॉल्व की मरम्मत कर शाम तक जलापूर्ति चालू करा दी गई। नगर के 700 घरों में दिन भर पानी की किल्लत रही।
विज्ञापन


जल कल विभाग के जेई प्रशांत कुमार ने बताया कि वॉल्व की मरम्मत कर सप्लाई शुरू कर दी गई है। लोगों को एक शिफ्ट में पानी की दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें