फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी: 200 घरों में घुसा पानी, पेयजलापूर्ति ठप

विज्ञापन
हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी के आवास में भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर से सटी कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढ़िया में भूतल पर बने 200 आवासों में बाढ़ का पानी भर गया है। कॉलोनी के शौचालय बंद हो गए हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति भी बंद कर दी गई है। घरों में सांप, बिच्छू और कांतरें पहुंच रहे हैं। नगर पालिका ने टैंकर भेजकर पेयजल मुहैया कराया है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में 1294 आवासों में करीब छह हजार लोग रह हे हैं। बाढ़ आने से सभी को दिक्कत है। परिसर में पानी भरने से टेंपो, टैक्सी, ई-रिक्शा और कारें मंदिर के पास खड़ी हैं। दुकानें बंद हैं। घरों में रोशनी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। अभी तक प्रभावितों के लिए खाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सोमवार दोपहर में नगर पालिका ने पानी का टैंकर भेजने के साथ ब्लीचिंग और क्लोरीन का छिड़काव कराया।
कालोनी के आसपास हजारों बीघा खेतों में गोभी की फसल खड़ी है। खेतों में घुस पानी से तमाम फसलें नष्ट हो चुकी हैं। ढुइया निवासी रामकिशन के 10 बीघा खेत में गोभी की फसल बचाने के लिए पूरा परिवार खाई बांधने में जुटा है।
विज्ञापन

शहर से चिलसरा मार्ग पर अमिलापुर के रवेंद्र यादव और विजेंद्र यादव के खेतों के पास करीब 300 मीटर दूरी तक बाढ़ का पानी दक्षिण की ओर गिरने लगा है। एक फीट पानी की धार बहने से सड़क कटने की आशंका है। पानी कम नहीं हुआ तो शहर से सटे सिरमौरा, बरीनगला, रामनगर, नैनिया नगला, रम्पुरा और बीबीगंज के आसपास के मोहल्लों में भी पानी घुसने की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें