फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में 40 हजार की आबादी को चली आ रही पेयजलापूर्ति की किल्लत सही भी न हो पाई थी कि 10 दिन से बंद मछली बाजार का नलकू प भी चालू न हो सका। इससे छह मोहल्लों में करीब 20 हजार की आबादी पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। खास बात यह कि पास में लालसराय पानी की टंकी के नीचे लगे नलकूप में बालू आ रही है।
पानी में प्रेशर भी खत्म हो गया है। इससे भी लोग काफी परेशान हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस वक्त तलैया फजल इमाम, गंगानगर आंशिक, रेटगंज, बूरा वाली गली, मदारबाड़ी आदि मोहल्लों में जलापूर्ति ठप है। सातनपुर रोड पर लीकेज से बहता लाखों लीटर पानीसातनपुर रोड पर आठ दिन पहले दो स्थान पर मुख्य पाइप लाइन फट गई थी।
इस पर एक स्थान की लीकेज तो बंद की गई, मगर दूसरे स्थान की लीकेज बंद करने की जरूरत नहीं समझी। लिहाजा सुबह-शाम तेज प्रेशर से धार निकलती है, जबकि दिन भर पानी बहता रहता है। इससे लाखों लीटर पानी रोजाना बर्बाद होता है। यह नगर पालिका के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को नहीं दिखाई दे रहा है।
शहर में पानी के अवैध कनेक्शन देने में भी बड़ा खेल हो रहा है। नेकपुर चौरासी से मसेनी रोड पर एक व्यक्ति ने आवेदन किया। नगर पालिका से उसका कनेक्शन अभी नहीं दिया गया, मगर उसके यहां क्षेत्रीय जिम्मेदारों ने पानी सप्लाई दे दी है।