फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सातनपुर, भोपतपट्टी, बगिया के 100 मकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मूसलाधार बारिश से सातनपुर, भोपतपट्टी, बगिया मोहल्लों में 60 से अधिक मकानों में पानी भर गया है। बढ़पुर तालाब का पानी अंडरपास से होकर सातनपुर के खेराताल में पहुंचा। इससे हालात बदतर हो गए। अंडरपास की मुख्य सड़क के दोनों ओर बने मकानों में भी पानी घुस गया है। इससे लोग कैद हैं। करीब 150 मकान टापू बन गए हैं। पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर से पहले ही बारिश बंद हो गई। इसके बावजूद बढ़पुर बगिया, अंडरपास की मुख्य सड़क के दोनों ओर, भोपतपट्टी और सातनपुर के बड़े इलाके में करीब 150 मकान अब भी टापू बने हुए हैं। अंडरपास जाने वाले मार्ग के दोनों ओर बने मकानों में भी तीन-तीन फीट तक पानी हो गया है।
क्रिश्चियन मैदान की ओर भोपतपट्टी, बगिया के पूरे इलाके में 50 मकानों में पानी घुस गया है। कई परिवार सड़क किनारे और क्रिश्चियन मैदान में समय काट रहे हैं। जबकि कुछ परिवार ऊपरी मंजिल पर रहने को मजबूर हुए। सातनपुर में अजय यादव, सनी यादव, राम देवी, आज्ञाराम, लल्ले गुप्ता, मौजी और धीरेंद्र सिंह के दो मकानों में पानी घुसा है।
विज्ञापन

धीरेंद्र सिंह ने बताया कि भोपतपट्टी में भी मकानों से निकलने की जगह नहीं बची। बढ़पुर तालाब में शहर के आवास विकास, क्रिश्चियन ग्राउंड की ओर वाली बस्ती, किसानन नगला समेत काफी बड़े हिस्से का पानी आता है। वही पानी रेलवे के अंडरपास से होकर सातनपुर के खेराताल में आ गया। खेराबंद करीब 15 साल बाद पहली बार पूरी तरह भरा देखा है।
-
कांशीराम काॅलोनी : 48 घंटे बाद आई बिजली
फर्रुखाबाद। मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी में नाला कटने से पहुंचा पानी अब भी घरों में घुसा है। सभी गलियां पानी से लबालब हैं। कॉलोनी में शुक्रवार शाम तीन बजे के करीब बंद हुई बिजली आपूर्ति 48 घंटे बाद रविवार शाम तीन बजे बहाल हो सकी। (संवाद)
-
जहां उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, वहां 10 फीट पानी
हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सातनपुर के खेराताल में हेलीपैड बनाकर उतारा गया था। क्रिश्चियन ग्राउंड में उनका कार्यक्रम हुआ था। जिस स्थान पर हेलीपैड बना था, वहां रविवार को 10 फीट तक पानी भरा रहा। (संवाद)

तय करनी पड़ रही चार किमी दूरी
सातनपुर से बढ़पुर आने के लिए लोगों को चार किमी दूरी तय करनी पड़ रही है। अंडरपास बंद होने से अब आईटीआई चौराहा, लालगेट, रोडवेज बस अड्डा होकर बढ़पुर पहुंचने को मजबूर हैं। इस दूरी को सामान्य दिनों में पांच मिनट में पूरा किया जाता था, वहीं घूम कर आने में 45 मिनट का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें