फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खराब प्रगति वाले 30 सचिवों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में सीडीओ ने मंगलवार को खराब प्रगति वाले 30 सचिवों के कार्यों की समीक्षा की। उन्हाेंने 15 नवंबर तक सुधार न होने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

जनपद की कई ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त/15वां वित्त, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण व आरआरसी निर्माण की प्रगति बेहद खराब है। इसके लिए खराब प्रगति वाले चिह्नित 30 सचिवों के कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने समीक्षा की। खराब प्रगति वाले ब्लाक बढ़पुर के पांच, कायमगंज के चार, कमालगंज के पांच, मोहम्मदाबाद व नवाबगंज के दो-दो, शमसाबाद व राजेपुर के छह सचिव शामिल हैं। सीडीओ ने डीपीआरओ को कार्य प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि 15 नवंबर को समीक्षा की जाएगी। खराब प्रगति वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें