फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींव खोदते समय दीवार गिरी, मजदूर की मौत

Sat, 29 Sep 2018 12:11 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में नींव खोदते समय गिर गई। इसके मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी वेदपाल (35) पुत्र भारत सिंह मजदूरी करता है। शुक्रवार को वेदपाल गांव के ही जितेंद्र कुमार का मकान बनाने के लिए नींव खोद रहा था। इसके पास में ही जितेंद्र का कच्चा मकान है। नींव खोदते समय कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसके मलबे में वेदपाल दब गया। घटना को देखकर गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। आनन फानन में वेदपाल को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी लाया गया। यहां पर डॉ. मानसिंह वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर वेदपाल की पत्नी मीरादेवी और परिवार के अन्य लोग आ गए। वेदपाल की एक बेटी मोनिका है। उसने बताया कि वेदपाल ही घर का भरण पोषण करता था। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें