फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ग्राम पंचायतों में मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले की छह ग्राम पंचायतों में रविवार को ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होगा। शनिवार को ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शाम तक पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अभिलेख दुरुस्त कर लिए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 29 अप्रैल को हुए मतदान से पहले 6 ग्राम पंचायतों के एक-एक प्रत्याशी की मौत हो जाने से मतदान स्थगित कर दिया गया था। रविवार को इन ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। बढ़पुर ब्लाक से सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने ग्राम पंचायत महरूपुर सहजू में दो मतदान केंद्रों के चार बूथों के लिए चार पोलिंग पार्टियां भेजीं।
राजेपुर ब्लाक कार्यालय से बीडीओ गगनदीप सिंह ने ग्राम पंचायत भुसेरा के लिए दो पोलिंग पार्टियां व शमसाबाद ब्लाक कार्यालय से ग्राम पंचायत कासिमपुर तराई के लिए दो पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। वाहन देरी से उपलब्ध हो पाने से पोलिंग पार्टियों को दोपहर में भेजा जा सका। 11 मई को ब्लाक कार्यालयों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतगणना की जाएगी। कमालगंज ब्लाक कार्यालय से तीन ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

डीजल न होने से दूसरी बस से अजीजलपुर गईं पोलिंग पार्टी
कमालगंज। विकास खंड की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी भेजने को वाहन बीआरसी परिसर व ब्लाक कार्यालय के बाहर रेलवे रोड पर खड़े कराए गए। अजीजलपुर ग्राम पंचायत के चार बूथ के लिए 16 मतदानकर्मी बीआरसी परिसर में खड़ी बस में बैठाए गए।
मतदान कर्मियों ने चालक से बस ले चलने को कहा तो चालक बोला कि बस में डीजल नहीं है। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। लेखपाल विवेक पांडेय ने उन्हें बताया कि दूसरी बस से जाना होगा। इस पर मतदान कर्मी मतपेटिका व अन्य सामग्री लेकर दूसरी बस में पहुंचे। भड़ौसा में 10 बूथ पर मतदान को 40 मतदान कर्मी भेजे गए, जबकि विचपुरी के गदनपुर आमिल मतदान केंद्र के 2 बूथ पर आठ कर्मचारी भेजे गए। इस बार मतदान में महिला कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई।
ब्लाक कार्यालय में एसडीएम सदर, तहसीलदार व बीडीओ ने पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री प्राप्त कराई। बाद में अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर पोलिंग पार्टी के बूथ पर पहुंच जाने की रिपोर्ट दी। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर अनिल कुमार के निर्देशन में ब्लाक कार्यालय में तहसीलदार सदर राजू कुमार व बीडीओ राजेश बघेल ने पोलिंग पार्टी को मतपेटिकाएं, मतदाता सूची, मतपत्र, सील चपड़ा (लाक) व अन्य प्रपत्र प्राप्त कराए। इन ग्राम पंचायतों में 10196 मतदाता 41 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ग्राम पंचायत अजीजलपुर में 17 प्रत्याशियों का 2726 मतदाता, भड़ौसा में 15 प्रत्याशियों का 6216 मतदाता व बिचपुरी में 9 प्रत्याशियों का 1254 मतदाता अपने अधिकार की मुहर लगाकर भाग्य मतपेटिका में कैद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें