फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन भी मतदाता सूची खंगालने में जुटे रहे सचिव

विज्ञापन
निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची खंगालते ग्राम पंचायत सचिव। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अवकाश के दिन भी खंगाली गई मतदाता सूची
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पदों का आरक्षण व आवंटन करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव शुक्रवार को अवकाश के दिन भी मतदाता सूची खंगालने में जुटे रहे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण व आवंटन जिलाधिकारी की चार सदस्यीय कमेटी तय करेगी। शासनादेश के क्रम में जिलाधिकारी को 20 फरवरी से एक मार्च तक पदों के आरक्षण व आवंटन का प्रस्ताव तैयार करना है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य डीपीआरओ ने सभी बीडीओ को ब्लॉक स्तर से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिला पंचायत कार्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय से ग्राम पंचायत सचिवों ने मतदाता सूची ली और परिसर में ही बैठकर अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के मतदाताओं की छटनी करते रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही श्रेणीवार मतदाताओं को प्रतिशत निकालने में व्यस्त दिखे। डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरक्षण व आवंटन का प्रस्ताव समय से तैयार कर लिया जाएगा। दो से तीन मार्च तक प्रधान पदों व वार्डों की आरक्षण व आवंटन की प्रस्तावित सूची का जिलाधिकारी प्रकाशन कराएंगे। चार से आठ मार्च तक प्रस्तावों पर आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें