फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी लेखपाल के शस्त्र लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी लेखपाल का शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। दो अन्य लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। एक माह में शस्त्र बिक्री न करने पर मालखाने में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी निलंबित लेखपाल बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एटा जेल में बंद है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने आरोपी की पिस्टल और डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। पांच मार्च से पहले संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
कमालगंज क्षेत्र के गांव भोला नगला निवासी जदुवीर की एकनाली बंदूक और मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव की रायफल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने शस्त्रधारकों को एक माह में शस्त्र बिक्री न करने पर संबंधित थाना पुलिस को सरकारी मालखाने में शस्त्र जमा कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें