फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम के पहुंचते ही ग्रामीण चले गए खेतों में

विज्ञापन
विज्ञापन
टीका लगाने पहुंची टीम को देख घर छोड़ भागे ग्रामीण
विज्ञापन

अमृतपुर। गांव में टीका लगाने वाली टीम के पहुंचते ही ग्रामीण घर छोड़ कर खेतों की ओर चले गए। महिलाएं भी दोपहर तक शिविर में टीका लगवाने नहीं पहुंचीं तो इसकी सूचना एसडीएम को दी गई। इस पर एसडीएम ने कुड़री सारंगपुर गांव पहुंचकर लोगों को समझाया तब टीकाकरण शुरू हो सका।
सोमवार को विकास खंड राजेपुर के गांव कुड़री सारंगपुर, गाजीपुर, गुजरपुर गहलावर, दारापुर, भुसेरा में कैंप लगाकर कोरोना टीकाकरण शुरू कराया गया। कटरी के गांव कुड़री सारंगपुर में टीम के पहुंचते ही ग्रामीण घरों को छोड़ खेतों में भाग गए। दोपहर तक एक दो लोगों ने ही टीका लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नरेंद्र सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा, डॉ. प्रमित राजपूत, डॉ. गौरव वर्मा थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने गांव में पहुंचकर युवा वर्ग के लोगों को समझाया। इसके बाद कुछ महिलाएं व पुरुष टीका लगवाने को तैयार हुए। शाम चार बजे तक 35 लोगों को ही टीके लग सके। टीम गांव में लोगों को बुलाने के लिए दोबारा गई, लेकिन कोई भी आने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें