फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंध बनाने की मांग को किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तटबंध बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

कमालगंज। कल्लू नगला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कटान स्थल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। ग्रामीणों ने गंगा में पानी बढ़ने और कटान शुरू होने से पहले तटबंध बनाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
कल्लू नगला गांव में पिछले माह कटान में चार कच्चे घर व एक देवालय गंगा में बह गया था। कटान वाले स्थान पर ही सोमवार को 50 से अधिक ग्रामीणों ने पहुंच कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शासन-प्रशासन जागो, कटान से मुक्ति दिलाओ के नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि सिंचाई विभाग ने 2019 में कटान रोकने के लिए तटबंध बनाने के लिए परियोजना बनाई थी।
विज्ञापन

लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। तटबंध पहले ही बन जाता तो पिछले माह कटान से बाबूराम, महादेव, बृजकिशोर, राजेश के घर न बहते। देवस्थान ललिता देवी का मंदिर भी कटान की भेंट चढ़ गया था।
तटबंध बनने से फतेहपुर कायस्थान व बहोरन टप्पा हवेली के कल्लू नगला, नथुआपुर, भोला नगला, धारा नगला उमराय नगला, जंजाली नगला, चाचूपुर गांव के गंगा किनारे बसे लोग सुरक्षित हो जाएंगे। ग्राम प्रधान कश्मीर सिंह के पुत्र विजय, सर्वेश, दुर्विजय, महेंद्र, भूधर, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परियोजना अभी मंजूर नहीं
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि नदी पर तटबंध बनाने की योजना को अभी मंजूरी नहीं मिली है। पूर्व में पांच किलोमीटर के दायरे में तटबंध का काम हो चुका है। इसलिए स्वीकृति में पेंच फंस रहा है। विभाग के स्तर पर प्रयास जारी है। आपात कालीन परियोजना में बल्ली लगाने का काम कराने का प्रयास किया जाएगा। यह काम थोड़ा पानी भरने पर ही होता है। इससे एक साल के लिए कटान की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें