फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव अहमदपुर कटिया में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव ख्वाजा अहमदपुर कटिया में जगह-जगह जलभराव की समस्या से निजात न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय के पास प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि छह साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, अधिकारी और नेता सिर्फ आश्वासन देते हैं।
विज्ञापन

गांव ख्वाजा अहमदुर कटिया में विकास कार्य न होने से कई जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने अफसर और नेताओं के पास कई बार चक्कर लगाए, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। हर कोई जल्द समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन देता है।
इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि छह साल से वह जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जानकी प्रसाद, बाबाजी, शिवकुमार, ओम भारद्वाज, सोनेलाल, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें