फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का थाने में प्रदर्शन

Sun, 21 Jun 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना की रिपोर्ट नामजद के खिलाफ तरमीम न किए जाने से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में धरना-प्रदर्शन किया। एसओ ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद मुकदमा तरमीम कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन


गांव बिलहा निवासी संतोष कुमार पुत्र रामआसरे 14 जून को बाइक से कस्बे से घर लौट रहे थे। गांव का ही सूरज कुमार बाइक चला रहा था। अकबरपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना  करने वाले ट्रैक्टर व चालक को सूरज ने पहचान लिया था। आगरा ले जाते समय संतोष की मौत हो गई थी। मृतक के चाचा ब्रजेश कुमार ने

अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 जून को मृतक के घरवालों को पता चला कि ट्रैक्टर बिहारीपुर निवासी गंगासहाय का है। मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। एसआई प्रभाकर शर्मा फोर्स के साथ मृतक के पिता रामआसरे और सूरज कुमार को लेकर बिहारीपुर गांव पहुंचे। रामआसरे के मुताबिक सूरज ने ट्रैक्टर और चालक को पहचान लिया। घटना वाले दिन
विज्ञापन


ट्रैक्टर गंगासहाय का पुत्र गिरीश कुमार चला रहा था। पुलिस ने गिरीश से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाले दिन ट्रैक्टर तंबाकू लेकर अलीगंज गया था। इसके बाद पुलिस लौट आई। परिजनों ने गिरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की तो पुलिस ने नहीं सुनी। इससे गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार को थाना परिसर के अंदर धरना-प्रदर्शन

शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब चश्मदीद गवाह ने घटना करने वाले ट्रैक्टर और उसके चालक गिरीश को पहचान लिया है तो फिर पुलिस रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं कर रही है।

एसओ सुदीप मिश्र ने परिजनों को समझाते हुए कहा कि एसआई को अलीगंज भेजा गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। एसओ सुदीप मिश्र ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद अज्ञात में दर्ज मुकदमा नामजद में तरमीम कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें