फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ग्रामीणों ने की शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग

Tue, 05 Dec 2023 09:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रधान के साथ सीओ से मुलाकात की और इस पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र का गांव मंसूर नगर शराब के अवैध धंधे के लिए चर्चित है। वर्षों से यहां अवैध शराब की भठ्टियां हैं। मंगलवार को ग्राम प्रधान सोबरन सिंह, नवाब सिंह, अवधेश कुमार, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, योगेश,मान सिंह, ब्रह्मा सिंह, अशोक कुमार, गंगा सिंह, विनोद कुमार, जयवीर सिंह सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीओ को कारोबारियों के नाम सहित लिखित शिकायत दी। इसमें कहा कि गांव के लोग अवैध शराब का धंधा करते हैं। जब इन्हें शराब बेचने से रोका गया तो वे झगड़ा करने पर आमादा हो गए।



सीओ सोहराब आलम ने बताया आबकारी निरीक्षक के साथ मिलकर गांव में अभियान चलाया जाएगा।अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद कर कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें