फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से अंत्येष्टि से लौट रहे ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ढाईघाट श्मशान भूमि से अंतिम संस्कार से लौटते समय बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। बाइक चालक को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया। वह ठेली लगाकर परिवार चलाता था।
विज्ञापन

कायमगंज थाने के गांव नगला भूड़ निवासी कृष्ण कुमार उर्फ रिंकू बहेलिया (35) और बलराम (30) एक बाइक से गांव से ही गई अंतिम यात्रा में शामिल होकर लौट रहे थे। ठंडी कुइयां के पास फैजबाग की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रिंकू को रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। रिंकू हेलमेट न लगाए होने की बात बताई जा रही है।

पिता जगदीश ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े विनीत, ओवेश व छोटा पंकज है। उसकी पत्नी रानी, मां धनवंती का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके पांच बच्चे दुर्गा, सोनू, सौम्या, अन्नू व विराट हैं। शव मॉर्चुरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें