फर्रुखाबाद। विजिलेंस टीम ने फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया और ग्रानगंज में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पांच लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विजिलेंस टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व न्यू भोलेपुर उपकेंद्र के जेई अनिल गौतम ने मोहल्ला नवदिया और ग्रानगंज में चेकिंग अभियान चलाया। टीम को ग्रानगंज निवासी उमा देवी पत्नी सुरेशचंद्र, विनोद कुमार पुत्र सुरेशचंद्र, नवदिया निवासी गोपाल दुबे पुत्र अवधेश दुबे, विवेक पुत्र शिव मंगल कुमार और स्वामी दयाल कटियार पुत्र जय जयराम के यहां बिजली चोरी होते हुए मिली। जेई ने पांचों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। (संवाद)