फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे एकत्र करने वाला शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
देवेंद्र यादव। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार फर्रुखाबाद। छह महीने जमानत पर छूटे शातिर को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके घर से एक पिस्टल समेत छह असलहे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी देवेंद्र यादव उर्फ पिंकू छह माह पहले जमानत पर जेल से छूटा है। उस पर गांव के कोटेदार की हत्या का आरोप है। देवेंद्र प्रधान पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी में था। शहर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम ने बताया कि सूचना मिली थी कि देवेंद्र किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है।
पुलिस ने दीनदयाल बाग के पास घेराबंदी कर मुठभेड़ में उसे पकड़ लिया। देवेंद्र के घर से एक देशी पिस्टल, तीन तमंचे, दो अधिया और छह कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ मुठभेड़ व अवैध शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी अजय प्रताप ने पत्रकारों को बताया कि देवेंद्र के खिलाफ जनपद कासगंज और शहर कोतवाली में हत्या, पुलिस मुठभेड़, लूट के नौ मुकदमे दर्ज हैं। प्रेसवार्ता में सीओ सिटी राजवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें