फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा विद्यालय के स्टाफ का निवास प्रमाण पत्र सत्यापन होना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बा स्टाफ के निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन अनिवार्य
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के स्टाफ के आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से सत्यापित कराने के आदेश दिए हैं। सत्यापन संबंधी जल्द रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर देने का आदेश बीएसए को दिया है।
अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद फर्रुखाबाद जिले में भी दो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन फर्जी अभिलेखों नौकरी करते पकड़ी गई हैं। इस तरह फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने वालों की सेवा समाप्ति के लिए राज्य परियोजना निदेशक ने बा के पूरे स्टाफ के निवास प्रमाण पत्रों व आधार कार्डों का गहनता से सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद के आए आदेश में कहा गया कि शैक्षिक अभिलेख के साथ निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड का सत्यापन कराकर जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
चंदौली के बीएसए ने संध्या के अभिलेेेखों संबंधी मांगी रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। चंदौली जिले के बीएसए ने बीएसए फर्रुखाबाद से कमालगंज बा विद्यालय में वार्डन रही संध्या द्विवेदी के अभिलेखों संबंधी रिपोर्ट मांगी है। चंदौली के बीएसए के आए पत्र में कहा कि उनके जिले में चकिया में संचालित बा विद्यालय में संध्या द्विवेदी नाम से एक तैनाती है।
जब तीन जिलों में संध्या द्विवेदी के नौकरी करने का मामला सामने आया तो चकिया की संध्या द्विवेदी ने प्रत्यावेदन दिया है। इसमें कहा कि उनके नाम, पिता का नाम व अंकपत्रों में काफी समानता है। उन्होंने अभिलेखों का दुरुपयोग होने की आशंका जताकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस कारण चंदौली में संध्या द्विवेदी के मूल अभिलेख जमा कर लिए गए हैं। कमालगंज बा विद्यालय की संध्या द्विवेदी के अभिलेखों की जांच संबंधी रिपोर्ट चंदौली के बीएसए ने मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें