फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकरंदनगर बसहा में सड़क पर बह रहा तालाब का पानी

विज्ञापन
कमालगंज के मकरंद नगर बसहा गांव में सड़क पर भरा नाली व तालाब का पानी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मकरंदनगर बसहा में सड़क पर बह रहा तालाब का पानी
विज्ञापन

कमालगंज। गांव की सूरत बदलने के लिए सरकार बड़ी धनराशि खर्च कर रही है। खासकर कोरोना काल में साफ-सफाई व जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बावजूद इसके अभी भी कई गांवों में धरातल पर काम नहीं दिख रहे हैं। ऐसा ही गांव है मकरंदनगर बसहा। सड़क की पटरी से सटे यहां के तालाब में झाड़ियां खड़ी हैं। बरसों से सफाई नहीं हुई है।
कानपुर मुख्य मार्ग से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में एक एकड़ भूमि पर तालाब है। यह तालाब सड़क की पटरी से सटा है। सड़क किनारे एक ओर नाली भी है। बारिश होते ही तालाब लबालब हो जाता है और पानी सड़क पर बहने लगता है। नाली का पानी भी सड़क पर ही बहता है। तालाब के पानी में झाड़ियां उग आईं हैं। पानी में काई फैली है। इससे लगता है कि काफी अर्से से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

हैंडपंप खराब पड़े, पानी को तरस रहे लोग
कमालगंज। गांव में श्यामबिहारी, लालाराम व ओमप्रकाश के दरवाजे पर लगे हैंडपंपों के साथ ही कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। ग्रामीण अनकपाल ने बताया कि ग्राम प्रधान से कहते हैं, पर वह सुनते नहीं हैं। तालाब व नालियों की सफाई भी नहीं होती है।
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान छोटी बेटी के पति महावीर सिंह ने बताया कि आधा तालाब उनकी व आधा रामपुर माझगांव ग्राम पंचायत की सीमा में है। सड़क नीची होने से पानी भर जाता है। हैंडपंप मिस्त्री लगाकर ठीक करा दिए जाएंगे। पंचायत सचिव कपिल का सहयोग भी नहीं मिलता। भुगतान लटके हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें