फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कादरीगेट पर आड़े-तिरछे फंसे वाहन, दो घंटे लगा जाम

Tue, 21 Jan 2025 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
कादरीगेट चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : कादरीगेट चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर क्षेत्र को जाने और आने वाली रोडवेज, निजी बसें अधिक संख्या में आने से कादरीगेट चौराहे पर वाहन आड़े-तिरछे फंस गए। इससे जाम लग गया। कुछ ही देर में लंबी कतारें लग गईं। थाना पुलिस को जाम खुलवाने में करीब दो घंटे लग गए।
विज्ञापन

लालगेट से पांचाल घाट रोड पर रामनगरिया माघ मेला की वजह से वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। इसी मार्ग से शाहजहांपुर, हरदोई, बरेली, बदायूं आदि जिलों को जाने और आने वाली रोडवेज, निजी बसों, वाहनों की संख्या भी काफी अधिक है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कई बसें एक साथ कादरीगेट चौराहे पर पहुंची, तो अन्य वाहनों की वजह से मार्ग संकरा पड़ गया। कुछ ही देर में वाहन आड़े तिरछे फंस गए। लिहाजा गंगानगर नलकूप, लकूला रोड, पांचाल घाट रोड और लिंजीगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने में कादरीगेट थाने के कई सिपाहियों को वाहनों को सामान्य कराने में करीब दो घंटे का समय लग गया। दोपहर साढ़े तीन बजे जाम खुल सका।जाम में फंसे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिम्मेदारों की लापरवाही से लगता जाम
किराना का थोक बाजार लिंजीगंज में पिकअप, टेंपो, डीसीएम से बड़ी संख्या में लोग सामान लाने और ले जाने का काम करते हैं। दिन के समय बड़े वाहनों को अंदर जाने पर प्रतिबंध है। इन पर प्रतिबंध लगाने के लिए कादरीगेट चौराहे पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, मगर बड़े वाहन हर हाल में घुस जाते हैं। मुख्यमार्ग से यह वाहन जब लिंजीगंज की ओर मुड़ते हैं, तब जाम लग जाता है। मंगलवार को जाम की मूल वजह यह कारण भी बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें