फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जाम में फंसे वाहन, पांचाल घाट चौराहा पार करना हो रहा मुश्किल

विज्ञापन
पांचाल घाट चौराहा पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पुल पर मरम्मत के चलते राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। बड़े वाहनों के अलावा, छोटे और दोपहिया वाहनों की भीड़ के कारण पैदल निकलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वन-वे के चलते हाईवे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


शनिवार को पांचाल घाट पुल पर मरम्मत का काम धीमी गति से चलता रहा। सुबह सात बजे के बाद भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद भी कुछ वाहन पांचाल घाट चौराहा तक पहुंच गए। वन-वे ट्रैफिक होने के चलते पांचाल घाट चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोक लिया गया। एक ओर के वाहन गुजरने के बाद ही दूसरी ओर के वाहनों को निकलने की इजाजत दी गई। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक और स्कूटी चालकों को हुई।

पुलिस के उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद भारी वाहनों को चाचूपुर और जमापुर की ओर ही रोका गया। वहीं कन्नौज और मैनपुरी से आने वाले अधिकांश वाहन बघार और सेंट्रल जेल चौराहे पर राेके गए। इसके बावजूद जाम लगा रहा। दुकानदारों का कहना है कि जाम के कारण उनका धंधा ही चौपट हो गया है। यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि भारी वाहनों को शहर से बाहर ही रोकने के आदेश हैं। जो वाहन शहर की तरफ आ गए उनका चालान कर दिया गया। बताया कि शनिवार को 32 बड़े वाहनों के चालान किए गए। दिन में किसी भी कीमत पर बड़े वाहनों को पांचाल घाट की ओर आने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें