फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में फिटनेश का सत्यापन कराने आए दो ट्रक तिरछे खड़े होने से गुरुवार के हाईवे पर जाम लग गया। इसमें मरीज ले जा रहीं दो एंबुलेंस भी फंस गईं। देर शाम तक वाहन रेगते हुए निकल रहे थे।
बरेली-इटावा हाईवे पर नेकपुर कलां में एआरटीओ कार्यालय किराए के भवन में संचालित है। प्रतिदिन पचास से अधिक वाहन फिटनेश के लिए लाए जाते हैं। गुरुवार को भी करीब 50 वाहन आए थे। इसमें दो चालकों ने अपने ट्रक हाईवे की ओर तिरछे करके खड़े कर दिए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। जाम में लोहिया अस्पताल से मरीज को ले जा रही दो एंबुलेंस भी फंस गईं। एक घंटे के बाद सेंट्रल जेल चौकी के सिपाही सक्रिय हुुए तब वाहन रेंगते हुए चलने लगे। शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
डीएम के आदेश के बाद भी नहीं बदला समय
डीएम मानवेंद्र सिंह ने एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय को वाहनों की फिटनेस का सत्यापन सुबह 11 बजे तक करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद आरआई जीवन कुमार दोपहर तीन बजे से फिटनेश सत्यापित करते हैं। दोपहर में हाईवे पर ट्रैफिक भी बढ़ जाता है। इससे जाम की स्थिति बनती है।
सर्दी व कोहरे की वजह से लोग वाहन देरी से ला रहे हैं। वाहन आने पर तत्काल फिटनेस का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट दे दी जाती है। जीवन कुमार, आरआई एआरटीओ कार्यालय