फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बरात में पथराव कर तोड़े वाहन, दूल्हे को थाने में बैठाया

Mon, 23 Feb 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-24 मऊदरवाजा थाने में खड़ी बरातियों के टूटी कार। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर ढपरपुर में आई बरात में कुछ शरारती युवकों ने बरातियों को शराब मिला रायता परोस दिया। इस पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव हो गया। इसमें बरातियों की कई कारों के शीशे टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच बरातियों और तीन घरातियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। वाहनों में नुकसान का थाने में लिखित समझौता हुआ।
विज्ञापन



जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पामंडल के मजरा नगला रूप निवासी योगेश राजपूत की शनिवार रात मऊदरवाजा थाने के गांव रामपुर ढपरपुर में बरात आई थी। द्वारचार होने के बाद बराती भोजन कर रहे थे। तभी कुछ युवकों ने बरातियों को शराब मिला रायता परोस दिया। इसका विरोध करने पर विवाद हुआ। कुछ ही देर में मारपीट और लाठी-डंडे चलने लगे।
ग्रामीणों ने बरातियों पर पथराव शुरू किया तो खलबली मच गई। इससे जहानगंज के राजीव दुबे, घुइयन नगला के भगवान दास, नगला रूप से सतेंद्र समेत चार लोगों की कारों के शीशे टूट गए। सतेंद्र समेत दो लोग मौका पाकर कार लेकर भाग गए, जबकि राजीव दुबे और भगवान दास ने कारें थाने में खड़ी कर दीं। पुलिस ने दूल्हा समेत छह कई बरातियों और घरातियों को थाने में बैठा लिया। रात करीब दो बजे पुलिस ने दूल्हे को रम्पुरा ले जाकर शादी की रस्म पूरी कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने नगला रूप से हिमांशु (20), अनमोल राजपूत (22), शिवम (19), शमसाबाद के अलेपुर बीट धौलेश्वर के अमन कुमार (19), नेगवां के अमन (19) और घराती पक्ष के रामपुर ढपरपुर निवासी विजय कुमार (25), अजय कुमार (34) और पंकज यादव (40) पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि बरातियों और घरातियों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के आठ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। शादी हो गई है। कारों में नुकसान होने के मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें