फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 10 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक नरेंद्र के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बहन के घर से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। इस हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए था। सिर में आई चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक हेलमेेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। घटना की सूचना पर परिजनों मेें कोहराम मच गया।


थाना जहानगंज के गांव बेहटा निवासी नरेंद्र कुमार बाथम (20) पुत्र महेंद्र बाथम बुधवार को अपने गांव के ही पुष्पेंद्र और ध्रुव सिंह के साथ एक ही बाइक पर अपनी बहन सुशीला पत्नी श्यामू निवासी गुतासी थाना मऊदरवाजा के घर पर घूमने के लिए गया था।

रात को नरेंद्र अपने बहनोई श्यामू की बाइक लेकर दोस्त ध्रुव सिंह के साथ और पुष्पेंद्र अपनी बाइक पर नरेंद्र के भांजे राहुल को लेकर घर जा रहे थे। पुष्पेंद्र आगे निकल गया, जबकि नरेंद्र की बाइक पीछे रह गई। जब नरेंद्र की बाइक मोहम्मदाबाद नवीन मंडी के पास से गुजर रही थी।
विज्ञापन


उसी समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी ध्रुव सिंह घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग मौके पर आ गए।

इसके बाद नरेंद्र के शव को परिवार के लोग लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर अन्य परिजन भी आ गए। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरेंद्र के भाई रवींद्र ने बताया कि उसके पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।

एक बहन शादी के लिए है। उसने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की जानकारी पर बहनें भी अस्पताल आ र्गइं और भाई के शव को देखकर अचेत होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें